फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP-BJP is face to face

आमने-सामने है सपा-भाजपा

Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP is face to face
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है। भाजपा, इस सीट पर सपा का तीन दशक से चला आ रहा तिलिस्म तोड़ने की फिराक में हैं। दूसरी ओर सपा भी अपना वर्चस्व और कुर्सी दोनों ही खोना नहीं चाहती है। दोनों ही दल और प्रत्याशी जीत के लिए जोड़ तोड़ में लगे हैं। इस बार किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को चुनाव होगा। सपा की ओर से मनोज यादव और भाजपा की ओर से अर्चना भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। जिला पंचायत के कुल 30 सदस्यों में सपा समर्थित सदस्यों की संख्या 13 तथा भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या आठ है। एक सदस्य कांग्रेस का है। साथ ही आठ सदस्य निर्दलीय हैं। दोनों ही दल जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। चुनाव से पहले सदस्यों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई ने सपा प्रत्याशी की चिंता बढ़ा दी है। (संवाद)
विज्ञापन

----
तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का है कब्जा
जिले में वर्ष 1991 से लेकर अब तक लगभग तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा है। प्रदेेश में सरकारें बदलती रहीं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को सपा से कोई नहीं छीन सका। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी का कब्जा कायम रखना चाहती है। वहीं भाजपा अपना अध्यक्ष बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कब कौन रहा जिला पंचायत अध्यक्ष
-सियाराम चतुर्वेदी 1947 से 1948 तक कांग्रेस
-माधौनरायन मुदगल 1948 से 1952 तक कांग्रेस
- लायक सिंह यादव जुलाई 1952 से सितंबर 1952 तक कांग्रेस
- रामस्वरूप यादव सितंबर 1952 से अप्रैल 1957 तक कांग्रेस
-उजागर लाल अप्रैल 1957 से जून 1957 तक निर्दलीय
- सूरज सिंह मई 1957 से अप्रैल 1958 तक निर्दलीय
- डीएम प्रशासक 1958 से 1961 तक
- शिववक्ष सिंह राठौर 1961 से 1962 तक कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1962 से 1968 तक
- शिववक्ष सिंह राठौर 1968 से 1969 तक कांग्रेस
- सूरज सिंह यादव 1969 से 1972 कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1972 से 1975
- सूरज सिंह यादव 1976 से 1978 तक कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1978 से 1991 तक
- सूरज सिंह यादव अप्रैल 1991 से मार्च 1992 तक सपा
- डीएम प्रशासक मार्च 1992 एक महीने तक
- शिवओंकार नाथ पचौरी (नामित) मार्च 1992 से जनवरी 1993 तक भाजपा
- डीएम प्रशासक जनवरी 1993 से जून 1994 तक
- सूरज सिंह यादव जून 1994 से मई 1995 तक सपा
- सुमन यादव मई 1995 से जून 2000 तक सपा
- सुमन यादव जनवरी 2001 से जून 2005 तक सपा
- सुमन यादव जनवरी 2006 से जनवरी 2011 तक सपा
- आशू दिवाकर जनवरी 2011 से जून 2016 तक सपा
- संध्या यादव जनवरी 2016 से अप्रैल 2021 तक सपा
----
भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष इस बार होगा। निर्दलीय सदस्य भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।
प्रदीप चौहान, अध्यक्ष भाजपा
----
विरोधी कितना भी प्रयास कर लें, जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सपा ही जीतेगी। सपा के पास सबसे ज्यादा सदस्य हैं। निर्दलीय में कई सदस्य समाजवादी विचारधारा के हैं।
देवेंद्र सिंह यादव, अध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed