{"_id":"69b2519fffa3490b6e0fe94e","slug":"south-film-ruby-shot-at-taj-mahal-tourists-gather-to-watch-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज के साये में साउथ फिल्म रूबी की शूटिंग, सितारों को देखने उमड़ी भीड़; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज के साये में साउथ फिल्म रूबी की शूटिंग, सितारों को देखने उमड़ी भीड़; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
Thu, 12 Mar 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:09 AM IST
सार
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रूबी’ की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट बुधवार को ताजमहल पहुंची, जहां रॉयल गेट और मुख्य परिसर में कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग की खबर मिलते ही पर्यटक फिल्म कलाकारों की झलक पाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
विज्ञापन
फिल्म रूबी की शूटिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर दक्षिण भारतीय (साउथ) की फिल्म रूबी की शूटिंग के लिए बुधवार को फिल्म की यूनिट ताजनगरी पहुंची। दुनिया के सात अजूबों में शुमार दीदार-ए-ताज के बीच फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। सुबह की पहली किरण के साथ ही फिल्म रूबी की टीम ताजमहल परिसर में दाखिल हुई।
रॉयल गेट से ताज के साथ मुख्य किरदारों पर सीन शूट किए गए। जैसे ही पर्यटकों को पता चला कि किसी साउथ फिल्म की शूटिंग चल रही है, फिल्म स्टार्स की एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गई। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में निर्माण इकाई ने अभी गोपनीयता बनाई हुई है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में ताजमहल की भव्यता को एक विशेष रूप में दिखाया जाएगा। शूट के दौरान कलाकारों ने भी ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला की जमकर सराहना की। संवाद