फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soul businessman searched on Google for method of suicide no clue found yet

UP News: सोल कारोबारी  ने गूगल पर सर्च किया आत्महत्या का तरीका, न जाने क्या पेंच फंसा ...अब तक नहीं लगा सुराग

Tue, 27 Aug 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

आगरा के सोल कारोबारी का कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा है। जांच के दौरान पता चला कि उसने गूगल से आत्महत्या करने का तरीका सर्च किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Soul businessman searched on Google for method of suicide no clue found yet
Man Demo, Men Demo - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के  कैलाश गांव (सिकंदरा) से लापता सोल कारोबारी आलोक टंडन का सोमवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की है। पता चला कि उन्होंने गूगल पर खुदकुशी के तरीकों के बारे में खोज की थी। हालांकि अभी पुलिस तलाश मेंं जुटी है।
विज्ञापन

सूर्य नगर निवासी आलोक टंडन शुक्रवार की दोपहर घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। मोबाइल घर में ही छोड़कर गए थे। परिजन ने तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर को आलोक का स्कूटर कैलाश स्थित पुल पर खड़ा मिला। हेलमेट के नीचे दो विजिटिंग कार्ड भी रखे थे।
विज्ञापन



 

परिजनों ने थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, स्कूटर खड़ा मिलने पर सिकंदरा पुलिस ने परिजन को जानकारी दी। मगर, कारोबारी का पता नहीं चल सका। आशंका जताई गई कि वह यमुना में कूदा है। मगर, किसी ने उन्हें देखा नहीं था। उधर, सोमवार को कारोबारी के भाई ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि भाई को रावली मंदिर के समीप देखा गया है। इस पर पुलिस तलाश में पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। मगर, कारोबारी नजर नहीं आए। इस पर पुलिस टीम लौट आई।

 

थाना हरीपर्वत पुलिस ने कारोबारी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी। इसमें पता चला कि वह खुदकुशी के तरीके देख रहे थे। चंबल की दूरी का पता किया था। टोल लगने के बारे में भी सर्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed