फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son's in-laws issued threats; revenue collector commits suicide.

Agra News: बेटे के ससुरालीजन ने धमकाया, संग्रह अमीन ने की खुदकुशी

Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Son's in-laws issued threats; revenue collector commits suicide.
आगरा। बरौली अहीर के गांव बगदा में सीआरपीएफ में तैनात बेटे के ससुरालीजन के उत्पीड़न से अवसाद में आए संग्रह अमीन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमीन ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में बेटे के ससुरालीजन और मुंहबोले मामा बिचौलिए पर परेशान करने और 50 लाख रुपये की डिमांड करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पांच ससुरालीजन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरौली अहीर के गांव बगदा निवासी विष्णुदत्त शर्मा (52) संग्रह अमीन के पद पर डौकी में तैनात थे। बेटा मोहित सीआरपीएफ में जवान है। कानपुर में तैनाती है। मोहित ने बताया कि उनकी शादी 3 फरवरी, 2026 को सिकंदरा के गायत्री विहार निवासी साक्षी शर्मा से हुई थी। 28 मई को मां से पत्नी की कहासुनी हुई थी। पत्नी ने एमकॉम की परीक्षा देने के लिए मायके जाने को कहा। 30 मई को वह पत्नी को मायके छोड़ आए। इस दौरान पिता ने पत्नी को पत्नी को 2.80 लाख रुपये गले का हार खरीदने के लिए दिए। वह करीब 10 लाख के जेवर पहन कर मायके गई। 18 जून को मां की तबीयत खराब होने पर उन्होंने पत्नी को घर बुलाया। पत्नी ने मां के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद मुंहबोले मामा विजय तिवारी, महेशचंद्र शर्मा, ससुर बालकिशन शर्मा, तइया ससुर प्रदीप शर्मा, साला अंकित शर्मा उनके घर आए। माता -पिता से गाली गलौज कर रिश्ता खत्म करने की बात कही। दहेज के मामले में फंसाकर पिता और उनको नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। शादी का तीन गुना खर्च लौटाने की बोलकर 50 लाख रुपये मांगे। इससे पिता अवसाद में आ गए। 2 जुलाई को पिताजी और परिवार के लोग ससुराल गए। वहां आरोपियों ने खुद को योगी कहने वाले एक व्यक्ति को भी बुला लिया। वह अपने साथ कई गनर लेकर आया। वहां पिता को आरोपियों ने धमकाया। तभी से पिता बहुत परेशान थे। सोमवार सुबह करीब 3 बजे उन्होंने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौके पर सुसाइड नोट मिला है। तहरीर के आधार पर 5 लोगाें पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाने पर साथ देखी थी फिल्म
मोहित ने बताया कि पत्नी काे मायके छोड़ने गए थे तो कोई विवाद नहीं था। पूरे परिवार के साथ वह मूवी देखने गए थे। पत्नी से भी लगातार बात हो रही थी। विजय तिवारी प्रॉपर्टी डीलर है। उसने ही अन्य ससुरालियों के साथ मिलकर पिता को इतना डराया कि अवसाद में आकर पिता ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed