फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sons beat their mother threw her out of house daughter gave shelter she also beat sister and nephew In Agra

Agra: कलयुगी बेटों ने मां को पीटकर घर से निकाला, बेटी ने शरण दी तो घर पर बोला हमला, बहन-भांजे को किया लहूलुहान

Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

आगरा में कलयुगी बेटों ने पिता के साथ मिलकर मां को पीटा। यही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया। बेसहारा मां को बेटी ने शरण दी तो उसके घर पर हमला बोल दिया। बहन और भांजे को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन
sons beat their mother threw her out of house daughter gave shelter she also beat sister and nephew In Agra
घायल भांजा अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कलयुगी बेटों ने पिता के साथ मिलकर मां को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। बेटी ने मां को अपने घर शरण दी तो उसके घर पर हमला बोल दिया। बहन व भांजे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी कस्बा की है। यहां हुकुम सिंह पत्नी वीरमती व परिवार के साथ रहता है। सोमवार को हुकुम सिंह व उसके बेटों ने वीरमती पर घर बेचने का दबाव बनाया। घर बेचने से इन्कार करने पर पति और बेटों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह कस्बा में ही रहने वाली अपनी बेटी राजवती के घर रहने आ गई। मामले में पीड़िता ने पति और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन

बहन व भांजे को पीट-पीट कर किया लहूलुहान

इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार शाम सात बजे भाइयों ने लाठी-डंडों के साथ बहन के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने बहन राजवती और भांजे अर्जुन को जमकर पीटा। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए। इसमें अर्जुन के सिर व राजवती के हाथ में चोट आ गई। चौकी इंचार्ज बिचपुरी अमित कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed