फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son took his father's rifle to Delhi, DM canceled his license

Agra News: पिता की राइफल दिल्ली ले गया बेटा, डीएम ने निरस्त किया लाइसेंस

Sat, 13 Dec 2025 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Son took his father's rifle to Delhi, DM canceled his license
आगरा। पिता की राइफल बेटे के दिल्ली ले जाने पर जिलाधिकारी ने नव जागृति कठेरिया धानुक समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता का लाइसेंस निरस्त कर दिया। उधर, आरोपी पक्ष ने पुलिस की रिपोर्ट को गलत बताया। दावा किया कि असलहा हमेशा घर पर ही रहा, पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

बाह थानाक्षेत्र चौसिंगी गांव निवासी सियाराम के नाम पर .315 बोर का असलहा लाइसेंस था। लाइसेंस के आधार पर उन्होंने एक राइफल खरीदी थी। जून 2025 में पुलिस को जानकारी मिली कि सियाराम कठेरिया की राइफल उनके बेटे नव जागृति कठेरिया धानुक समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कठेरिया लेकर घूमते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया कि शिकायत पर 3 जून को टीम जांच के लिए सियाराम के घर पहुंची तो पता चला कि राइफल उनके पास नहीं बल्कि निर्मल के पास है। पूछताछ में पता चला कि निर्मल वर्तमान में पश्चिम दिल्ली के नागलोई में निहाल विहार में राइफल लेकर गए हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शस्त्र लाइसेंस निलंबित करते हुए सियाराम कठेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सियाराम ने दलील दी कि कुछ लोगों ने द्वेषभाव, ईर्ष्या और जलन की वजह से झूठी शिकायत कर छवि धूमल करने का काम किया है। उनकी राइफल हमेशा से ही उनके बाह स्थित घर पर ही थी। साथ ही बेटा कभी भी राइफल लेकर दिल्ली नहीं गया।

हालांकि पुलिस भी अपनी रिपोर्ट पर अड़ी रही। पुलिस ने आशंका जताई कि राइफल लेकर अपराध कारित किया जा सकता है। ऐसे में इसे तत्काल निरस्त कर दिया जाए। पुलिस की सिफारिश और कठेरिया की दलीलों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने लाइसेंस को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed