{"_id":"6596779f5171e5de710c9899","slug":"son-roaming-in-car-worth-crores-and-father-living-in-an-old-age-home-in-agra-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोठी है...फ्लैट भी, बेटा 1.5 करोड़ की गाड़ी में घूम रहा, पिता वृद्धाश्रम काट रहे दिन; पीड़ा रुला देगी आपको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोठी है...फ्लैट भी, बेटा 1.5 करोड़ की गाड़ी में घूम रहा, पिता वृद्धाश्रम काट रहे दिन; पीड़ा रुला देगी आपको
Thu, 04 Jan 2024 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 03:48 PM IST
सार
आगरा में एक बुजुर्ग की पीड़ा आपको भी रुला देगी। बताया कि कोठी है...फ्लैट भी है। बेटा 1.5 करोड़ की गाड़ी में घूम रहा है। इसके बाद भी वह वृद्धाश्रम दिन काट रहे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पिता ने जिस बेटे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। अब वही बेटा बिल्डर बन गया और डेढ़ करोड़ की गाड़ी में घूम रहा है। तो उसी बेटे ने पिता को पीटकर घर से निकाल दिया। वह दो हफ्ते से रामलाल वृद्धाश्रम में दिन बिता रहे हैं। उनका कहना है कि अब जब बेटा उन्हें मनाने आएगा, तब ही घर जाएंगे।
विज्ञापन
शहर के एक नामचीन बिल्डर के पिता इन दिनों आश्रम में रहने के लिए मजबूर हैं। प्रभुदयाल (80) बताते हैं कि उनके पास कहने को एक कोठी व खुद का फ्लैट है। पर, अब वह आश्रम में 350 बुजुर्गों के साथ रह रहे हैं। बेटे ने दिवाली पर डेढ़ करोड़ की गाड़ी भी खरीदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार... पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, मारपीट का है मामला
विज्ञापन
उसने दिसंबर के पहले हफ्ते में दूसरी शादी की। इसके बाद उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। बेटा मेरी एक भी बात नहीं सुनता है। घर में मेरी पत्नी के दोस्त की सब सुनते हैं। किसी बाहरवाले की वजह से मुझे मेरे अपनों ने पराया कर दिया है। अब हम इस वृद्धाश्रम में दिन काट रहे हैं।