फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son of former head murdered in agra before panchayat election

आगरा में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या: छह दिन पहले आरोपी अनवर ने दी थी धमकी- काल हूं, बलि चढ़ाऊंगा

Sat, 27 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
son of former head murdered in agra before panchayat election
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के थाना चित्राहाट के नाहि का पुरा गांव में गुरुवार की रात घर के बरामदे में सो रहे युवक सुनील कुमार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुनील पूर्व प्रधान रामप्रकाश का बेटा था। हत्या का आरोप गांव के युवक अनवर पर लगा है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पांच दिन पहले सुनील को अनवर ने जान से मारने की धमकी दी थी। अनवर ने उनके बेटे अनुज के साथ मारपीट की थी। मामले में अनवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही है।
विज्ञापन


चित्राहाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतक के बेटे अनुज ने कहा है कि गुरुवार रात दो बजे गांव के ही अनवर ने घर के बरामदे में सोते समय पिता सुनील के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। चीख पर वह और उसकी मां आशा देवी बचाने आए और अनवर को रोकने का प्रयास किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का नहीं लगा सुराग 
सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो सुनील की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। हालांकि शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। 

परिजनों के अनुसार 21 मार्च को खेत पर अनुज और गांव के विजय के बीच हुए विवाद में पहुंचे अनवर ने ईंट से अनुज का सिर फोड़ दिया था और धमकी दी कि काल हूं, तेरी बलि चढ़ाऊंगा। घायल अनुज को लेकर सुनील अनवर के घर पहुंचे तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। 

परिवार ने चित्राहाट थाने में एनसीआर भी दर्ज कराई। लेकिन गांव के लोगों ने सुलह करा दी थी। धमकी के बाद सुनील कुमार की हत्या से परिवार दहशत में है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी अनवर गिरफ्तार नहीं हुआ तो अनुज के साथ भी अनहोनी हो सकती है। 

बेटी की शादी के लिए देख रहे थे रिश्ता
सुनील कुमार अपनी 20 साल की बेटी अल्पना की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। परिवार ने अनवर की धमकी को हल्के में लिया था। हत्या की वारदात के बाद पत्नी आशा देवी , बेटे अनुज, पुत्री अल्पना, आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव शोक में डूबा है। किसी भी घर में चूल्हे तक नहीं जले हैं। गलियों में सन्नाटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed