फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of former District President BJP asked for ticket

Agra News: पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा के पुत्र ने मांगा टिकट

Sat, 22 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Son of former District President BJP asked for ticket
मैनपुरी। करहल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान ने भी टिकट मांगा है। शनिवार को उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी को अपना आवेदन सौंपा है। यादव बाहुल्य सीट पर भाजपा पहले भी क्षत्रिय पर दांव लगा चुकी है।
विज्ञापन


कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के एसपी सिंह बघेल को हराकर अखिलेश यादव चुनाव जीते थे। उनके करहल सीट छोडऩे के बाद अब होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा में भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त होती जा रही है। अब पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्र ने भी दावेदारी की है।
विज्ञापन


करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव मकरंदपुर कांकन के रहने वाले मदन चौहान के भाई देवेंद्र चौहान आईपीएस तथा भाभी राधा चौहान आईएएस रहे हैं। मदन चौहान स्वयं भाजपा के वर्ष 2011 से 2014 तक जिलाध्यक्ष रहे हैं। बाद में उनकी भाड़े के हत्यारों ने उनके पेट्रोल पंप पर ही हत्या कर दी थी। मदन चौहान की पत्नी सुमन चौहान वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पूर्व वह वर्ष 2010 से 2015 तक भी जिला पंचायत सदस्य रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए अब मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान ने भी भाजपा से टिकट मांगी है। करहल विधानसभा सीट से एक बार पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव भाजपा की टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। भाजपा में वर्तमान में यादव बाहुल्य सीट करहल पर यादव नेताओं के अलावा क्षत्रिय नेताओं की दावेदारी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed