फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of former chairman of Tundla beats a teacher, her eardrum ruptures

Agra News: टूंडला के पूर्व चेयरमैन के बेटे ने शिक्षिका को पीटा, कान का पर्दा फटा

Mon, 11 Aug 2025 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Son of former chairman of Tundla beats a teacher, her eardrum ruptures
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका अपने बंद पड़े मकान को किरायेदार को दिखाने गई थीं। आरोप है कि पीछे से टूंडला के पूर्व चेयरमैन का बेटा आ गया और मारपीट कर शिक्षिका को घायल कर दिया। पिटाई से शिक्षिका के कान का पर्दा फट गया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद थाना ताजगंज में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग निवासी किरन सिंह शिक्षिका हैं। उन्होंने आठ साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र में पूर्व क्लाउड वेली कहरई के पास मकान खरीदा था। तब से वह मकान खाली पड़ा था। 24 जुलाई को वह मकान को किराये पर उठाने के लिए किरायेदार को दिखाने गई थीं। थोड़ी देर बाद ही उनका परिचित टूंडला के पूर्व चेयरमैन का बेटा राहुल चक भी पहुंच गया।
विज्ञापन

राहुल ने शिक्षिका के साथ गाली-गलाैज शुरू कर दी और विरोध करने पर लोहे की एंगल से सिर पर हमला कर दिया। साथ ही लात-घूंसों से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी पर्स उठाकर वहां से भाग गया। उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में मेडिकल कराया तो पता चला कि कान का पर्दा फट गया। चौकी पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को आरोपी धमकाने के लिए उनके घर आया। वह पुलिस चाैकी जा रही थीं तो आरोपी अपने साथी सत्यम के साथ आया और फूल सय्यद चौराहा के पास कार को रोक लिया। केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। तब से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में हैं। पीड़िता का कहना है कि राहुल चक अपराधी किस्म का युवक है। वह घर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्कूल में पढ़ाने जाती हैं। उन्होंने दोबारा हमले की आशंका जताई। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed