फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son murder in America Father said killer told a false story to save himself truth something else

अमेरिका में बेटे की हत्या: पिता ने कहा- हत्यारे ने खुद को बचाने के लिए बताई झूठी कहानी, सच्चाई कुछ और है...

Mon, 22 Jul 2024 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 11:11 AM IST
सार

अमेरिका में बेटे की हत्या से परिवार के लोग आहत हैं। इंडियाना पुलिस ने हत्यारे को उस दावे के बाद छोड़ दिया, जिसमें उसने बताया कि आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। मृतक के पिता का कहना है कि सच्चाई कुछ और ही है। वे बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
 

विज्ञापन
Son murder in America Father said killer told a false story to save himself truth something else
अमेरिका में बेटे की हत्या: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के इंडियाना में आगरा के गेविन दासौर को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पिता पवन दासौर काफी आहत हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है। वह बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


गेविन हाथ में पिस्टल जरूर पकड़े था, मगर गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान वह बाएं हाथ में पिस्टल लिए था। वह बाएं हाथ से गोली नहीं चला सकता था। वह केवल गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहा था। इसी बीच पिकअप ट्रक में सवार अमेरिकी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वह अमेरिका में अपने अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


 

एक साल बाद घर आता बेटा
पवन दासौर ने बताया कि बेटा गेविन स्नातक करने के बाद ही अमेरिका चला गया था। वहां पर उसने ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय शुरू किया। दो घर और दो गाड़ियां हैं। वह सितंबर 2023 में घर आया था, अक्तूबर 2023 में लौट गया था। बीते 29 जून को शादी हुई। रिसेप्शन के लिए घर आने की कह रहा था। मगर, बेटी की शादी दिसंबर में होनी है, उसी समय आने के लिए कहा था। रोजाना वीडियो कॉल पर बेटा बात करता था। वह काफी खुश था। वह आता लेकिन अब उसकी अस्थियां आएंगी।

 
विज्ञापन

मोबाइल पर देखा अंतिम संस्कार
पिता पवन दासौर ने बेटे का अंतिम संस्कार मोबाइल पर देखा। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रविवार को उनके घर पहुंचे। पवन दासौर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिवार के साथ न्याय होगा। पूरे घटनाक्रम के बारे में वह विदेश मंत्री से बात करेंगे, जिससे जांच कराई जा सके। उधर, बहन दीप्शी 29 जुलाई को भारत आ रही है।

 
विज्ञापन

एक्टिविस्ट को भी मार दिया गया
पवन ने बताया कि अमेरिकी समय के अनुसार, 16 जुलाई की रात को गेविन अपनी गाड़ी में पत्नी के साथ लौट रहा था। उन्होंने साथ में पार्टी की थी। घर लौटते समय ओवरटेक करते समय पिकअप ट्रक चालक और कार में टक्कर हो गई। गेविन ने ट्रक चालक को रोक लिया। उसने बेटे को 3 गोली मार दी। एक्टिविस्ट रोन जी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 24 घंटे बाद एक्टिविस्ट को भी मार दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed