फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son-in-law murdered fufia-in-law in Mathura

Mathura: दामाद ने फुफिया ससुर की कर दी हत्या, ट्रक के पीछे लटककर भागते समय पुलिस ने दबोचा

Wed, 21 Sep 2022 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 08:45 PM IST
सार

घर के बाहर चारपाई पर सो रहे फुफिया ससुर की ईंट से प्रहार कर दामाद ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया है कि फुफिया ससुर भतीजी के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर दामाद को समझाने के लिए उसके घर गया था। 

विज्ञापन
son-in-law murdered fufia-in-law in Mathura
मृतक का फाइल फोटो व आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा मे भतीजी दामाद को धमकाना वृद्ध को भारी पड़ गया। दामाद ने फुफिया ससुर के सिर और चेहरे पर  ईंट से तीन से चार प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वृद्ध अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। चीख सुनकर आए परिजन को देख हत्यारोपी दामाद ट्रक के पीछे लटककर भाग गया। हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हत्यारोपी को जमुनापार के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी गोपाल प्रसाद (70 वर्ष) के साले की बेटी का विवाह गांव निवासी वेदो से हुआ था। इसमें गोपाल खुद बिचौलिया थे। 10 साल विवाह होने के बाद मंगलवार की सुबह वृद्ध को खबर मिली कि वेदो ने पत्नी से मारपीट की। उसे समझाने के लिए वृद्ध गया तो दोनों में तकरार हो गई। इसके बाद वह घर लौट आए। प्रतिदिन की तरह वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि रात में नशे में धुत आए वेदो ने हलवाई की भट्ठी से ईंट निकालकर वृद्ध के सिर और मुंह पर करीब तीन से चार प्रहार किए। इन प्रहारों से निकली चीख सुनकर वृद्ध के परिजन आ गए। 

विज्ञापन

दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा 

इसी बीच भरतपुर मार्ग से गुजर रहे ट्रक पर पीछे लटककर वेदो भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और खून से सनी ईंट को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे राजेंद्र की तहरीर पर वेदो के खिलाफ गाली-गलौच और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि हत्यारोपी को लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो भाग जाता आरोपी

हाईवे पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी अलीगढ़ जाने वाले ट्रक के पीछे लटककर भागा है। पुलिस ने देर नहीं की, एक टीम पीछे लगा दी। दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि जमुनापार के लक्ष्मीनगर से आगे ढाबे पर ट्रक रुक गया। चालक  यहां खाना खाने लगा। हत्यारोपी वेदो ने चालक से मोबाइल लेकर पत्नी से वृद्ध का हाल जाना। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने पर वह घबरा गया और पैदल ही चल पड़ा। पुलिस ने पत्नी से बातचीत की तो लक्ष्मीनगर में होना बताया। पुलिस ने पैदल जाते समय दबोच लिया। पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो हत्यारोपी ट्रेन के माध्यम से भागने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ने हत्या करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed