फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son In Law Beating Fir Lodged Against Father In Law And Mother In Law In Agra

ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर ने जमकर की पिटाई, देखती रही पत्नी; इसलिए नहीं बचाया

Tue, 29 Oct 2024 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 02:44 PM IST
सार

ससुराल में जहां दामाद की खातिरदारी की जाती है, वहीं आगरा में एक दामाद को सास-ससुर ने जमकर पीटा। इस दौरान पत्नी ने भी पति को नहीं बचाया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Son In Law Beating Fir Lodged Against Father In Law And Mother In Law In Agra
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दामाद की ससुराल में ही पिटाई कर दी गई। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि पत्नी से झगड़े के बाद वो ससुराल पहुंचा था। पीड़ित दामाद ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने भी अपने घरवालों का विरोध नहीं किया। ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  एटा में दर्दनाक हादसा: पिता का कट गया हाथ, बेटे का कुचला सिर...दृश्य देख कांप गए लोग, मैक्स गाड़ी ने ली दोनों की जान
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 
ये मामला बाह क्षेत्र के किंदरपुरा गांव का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले नरोत्तम ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 12 मई 2022 को बासौनी के बड़ोस गांव के रहने वाले उदय सिंह के साथ की थी। उनके एक साल का बेटा भी है। दामाद उदय सिंह ने बताया कि पत्नी से झगड़ा हो गया था। वो बेटे को लेकर मायके चली आई थी। वो पत्नी को घर वापस लाने के लिए 6 अक्तूबर की रात को ससुराल आया था। यहां पर ससुर नरोत्तम और सास ऊषा से बात की गई, तो वे दोनों भड़क गए। 
 
ये भी पढ़ें -   UP: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया ऐसा बवाल...पुलिस के छूट गए पसीने
 

जमकर की पिटाई
दामाद ने बताया कि सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो पत्नी के भाई अर्जुन, प्रदीप और बैजनाथ ने भी उस पर हाथ छोड़ दिया। ससुराल वाले उसे पीटते रहे और पत्नी देखती रही। पत्नी ने उसे बचाया तक नहीं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया। 

ये भी पढ़ें -   UP: रिवरफ्रंट के स्मारक...अब ढहने लगे, सात साल से फाइलों में हैं बंद, सीएम योगी की घोषणा के बनी थी योजना
विज्ञापन

पत्नी ने एक दिन पहले दर्ज कराया था मुकदमा 
वहीं पुलिस ने बताया कि इस घटना से एक दिन पांच अक्तूबर को प्रियंका ने दो लाख रुपये और कार के लिए उत्पीड़न व मारपीट करने का मुकदमा ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पति उदय सिंह, ससुर मायाराम, सास विमला देवी, जेठ जयसिंह, जेठानी सरोज और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed