{"_id":"64a1c0cf386b511d220db345","slug":"son-in-law-and-father-in-law-clashed-at-entry-of-taj-mahal-in-agra-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे
Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
सार
ताजमहल में ससुर और दामाद में जमकर लात-घूंसे चले। इससे ससुर का सिर फट गया। यह परिवार पश्चिम बंगाल से घूमने आया था। कारण सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
Agra News: ताजमहल में मारपीट के घायल ससुर-दामाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में प्रवेश के समय रविवार को दामाद और ससुर में जमकर लात-घूंसे चले। इससे अन्य पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। दामाद के धक्के से सुसर का सिर फट गया। सूचना पर पर्यटन पुलिस पहुंची। घायल ससुर को निजी अस्पताल भेजा। दोनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की है। ताज के पश्चिमी गेट स्थित प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की लंबी कतार थी। पश्चिम बंगाल से राय परिवार के पांच सदस्य ताजमहल घूमने आए थे। जिनमें सास-सुसर, बेटी और दामाद के अलावा एक अन्य रिश्तेदार था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
विज्ञापन
ससुर और दामाद में प्रवेश के दौरान टिकट चेकिंग प्वाइंट पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। पहले लात-घूंसे चले। फिर दामाद के धक्के से ससुर का सिर फट गया। दामाद को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को निजी एबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ेंः- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि दोनों पर्यटकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उप निरीक्षक एस खान ने बताया कि दामाद और ससुर ने दोनों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इलाज के बाद दोनों वापस लौट गए। दूसरी तरफ रविवार को ताजमहल में करीब 30 हजार पर्यटक पहुंचे। टिकट खिड़की से लेकर प्रवेश गेट तक कतार लगी रही।