फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son had killed the mother Mathura crime News

Mathura News: बेटे ने की थी मां की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में वृद्धा के बेटे  को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति के लिए बेटे ने  ही मां की हत्या की थी।

विज्ञापन
son had killed the mother Mathura crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा में एक सप्ताह पूर्व गांव परखम गूर्जर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा करते हुए जैंत पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। संपत्ति के लालच में बेटे ने मां का गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने चोरी गए जेवरात और नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 2 जुलाई की रात को गांव परखम गूर्जर में गंगो देवी का हत्या कर सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। जैंत पुलिस ने छानबीन की तो शक की सुई मृतका के पुत्र की ओर घूम गई। जैंत पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू उर्फ गोपीचंद पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम परखम गूजर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


हत्यारोपी तीन भाई हैं, जिसमें दो दिल्ली में रहते हैं और फसल के टाइम पर गांव आते जाते रहते हैं। पिता करीब 20 वर्षों से खेती बाड़ी में होने वाली फसल व रुपये नहीं देते हैं। खेती से जो रुपये मिलता वह दोनों भाइयों को दे देते। हिस्सा न मिलने पर उसे परिवार को पालन पोषण में दिक्कत हो रही थी। दोनों भाई दिल्ली नौकरी पर चले गए और पिता बुआ हरदेवी के घर एक माह पूर्व गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और जेवरात-नकदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए हत्यारोपी पप्पू उर्फ गोपीचंद चोरी के जेवरात दो जोड़ी पायजेब, एक छोटी लोंग, एक अंगूठी मर्दानी, एक पैंडल मय चेन व एक जोड़ी कुंडल व नकदी 65,900 रुपये बरामद की गई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

पिता से चल रहा था मनमुटाव

सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि हत्यारोपी का अपने पिता से काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते खेत बेचने पर भी पिता ने हिस्सा नहीं दिया, जबकि दोनों भाई दिल्ली से आकर हिस्सा ले जाते थे। आर्थिक रूप से परेशान होने के साथ ही हिस्सा न मिलने पर मां की हत्या का कदम बेटे ने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed