फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Dies In Road Accident Going To Funeral Of Father

पिता की अंत्येष्टि में जा रहे बेटे की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत

Wed, 20 May 2020 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 May 2020 11:35 AM IST
सार

लॉकडाउन में टाल दी थी युवक की शादी

विज्ञापन
Son Dies In Road Accident Going To Funeral Of Father
demo pic

विस्तार

पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे बेटे की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बेटे आदित्य राय (29) की मौत हो गई। ममेरा भाई घायल हो गया। 
विज्ञापन


झारखंड के ग्राम लता की घड़ी थाना झंगहा जिला गिरीडीह निवासी आदित्यराय दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता था। झारखंड में पिता अमोल राय की मौत की सूचना पर वह अंतिम संस्कार में शामिल होने ममेरे भाई सुरेंद्र राय के साथ बाइक से झारखंड जा रहा था। 
विज्ञापन


दिल्ली से उनको मोमेंट पास जारी किया गया था। मंगलवार आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के 35वें माइल स्टोन पर उनकी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। ममेरा भाई सुरेंद्र राय घायल हो गया। हादसे की खबर पर दिल्ली से भाई सुजीत कुमार आगरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदित्य की 3 अप्रैल को शादी थी, जो लॉकडाउन के चलते टाल दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed