फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son died in front of mother due to truck collision angry people blocked road massive vandalism

Agra: ट्रक की टक्कर से मां के सामने इकलौते बेटे की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम; जमकर हुई तोड़फोड़

Mon, 11 Mar 2024 07:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

सात साल के मासूम को सड़क पार करते समय मां के सामने ट्रक ने रौंद दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने ट्रक चालकों और बाइक सवारों से मारपीट की और तोड़फोड़ भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
son died in front of mother due to truck collision angry people blocked road massive vandalism
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर के नगला पदमा में शादी समारोह में आए सात साल के बालक को सड़क पार करते समय मां के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। वह इकलौता था। आक्रोशित लोगों ने ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया। गुजर रहे ट्रक चालकों और बाइक सवारों से मारपीट और तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आक्रोश देख भाग निकली। बाद में आसपास के थानों की फोर्स पहुंची। देर रात पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन


खेरागढ़ के गोरऊ गांव निवासी नीरज रविवार को चाचा हरि सिंह के बेटे गौरव की शादी में नगला पदमा स्थित मैरिज होम आए थे। नगला पदमा में हरि सिंह का घर है। नीरज के साथ पत्नी और 6 साल का बेटा भोलू भी था। रात करीब पौने एक बजे नीरज की पत्नी बेटे को लेकर चाचा के घर जा रही थीं। परिजन ने पुलिस को बताया कि भोलू सड़क पार करते समय मां की अंगुली छोड़कर थोड़ा आगे बढ़ गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। भोलू की मौत हो गई। मां चीख पड़ी। ट्रक सहित चालक भाग निकला। शादी समारोह में मौजूद परिवार के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों से मारपीट की। ट्रक और कारों में तोड़फोड़ करने लगे। 6-7 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हाईवे पर अफरातफरी मच गई। थाना सदर की पुलिस लोगों का आक्रोश देख लौट गई। बाद में एसीपी सदर पीयूष कांत राय पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि रात 1:30 बजे तक जाम नहीं खुल सका था। अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में लगे थे। वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के लोगों का कहना था कि ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक निकलते हैं। इसके पीछे पुलिस की वसूली है। पुलिस कर्मी ट्रकों को रोकते हैं। इस वजह से चालक तेज गति में वाहन दौड़ाते हैं। हादसे के पीछे भी यही वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed