फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son broke mother's hand when she protested against his bad habits

Agra News: गलत आदतों का विरोध किया तो बेटे ने मां का हाथ तोड़ा

Tue, 07 May 2024 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Son broke mother's hand when she protested against his bad habits
कासगंज। गलत आदतों का विरोध करने से आक्रोशित बेटे ने मारपीट कर मां का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिस ने मां की फरियाद नहीं सुनी। कोर्ट ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले दंपति अपने बेटे की गलत हरकतों का विरोध करते थे। आरोप है कि इस रोक-टोक से गुस्साया उनका पुत्र अपनी पत्नी व अपने अन्य दो साथियों को साथ लेकर 16 फरवरी की रात को घर में घुस आया और अपने भाई की पत्नी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। आवाज सुनकर उसकी मां ने अपनी पुत्रवधू को बचाने का प्रयास किया तो मां को भी बुरी तरह मारा पीटा। इससे मां के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। बीच बचाव करने पर भाई को भी पीटा। पुलिस ने पीड़ित की फरियाद नहीं सुनी और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़ित ने अशरफ अंसारी एडवोकेट के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कासगंज कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं ।

06जेएनडी03: ईंटलखुर्द गांव में रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग

06जेएनडी03: ईंटलखुर्द गांव में रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed