फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son became a murderer killed his elderly father by chopping him with an axe

बदले की आग: पिता के खून से रंगे हाथ, कुल्हाड़ी के एक वार से ही कर दिया कत्ल; हत्या की वजह जानकर पुलिस भी सन्न

Fri, 20 Dec 2024 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

आगरा में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस गिरफ्त में आए बेटे ने हत्या की ऐसी वजह बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
son became a murderer killed his elderly father by chopping him with an axe
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खेडा राठौर के मझटीला गांव में किसान लाल सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने ही रंजिशन अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया था। कुल्हाड़ी सिर में धंसी रह गई थी। 
विज्ञापन




 

खेडा राठौर के मझटीला गांव में बाजरा की फसल की रखवाली को खेत पर सो रहे किसान लाल सिंह पर 15 अक्तूबर को हमला हुआ था। हमले के दौरान किसान के सिर में कुल्हाड़ी धंसी रह गई थी। 26 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हुई थी। लाल सिंह की पत्नी भूरी देवी ने 21 अक्टूबर को पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी से किए गये जानलेवा हमले में बिरखेपुरा के रामज्ञान, गोरेलाल, गोरेलाल के बेटे प्रदीप, प्रथमपुरा के पवन को नामजद कराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने एसीपी गौरव सिंह के नेतृत्व में हत्या की वारदात के खुलासे के लिए खेडा राठौर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीम ने मृतक के बेटे सुभाष को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। पूछताछ में सुभाष ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को बिरखेपुरा के सर्वेश, प्रदीप, प्रथमपुरा के रामज्ञान, पवन ने घर में घुस कर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी। बचाने पहुंची पत्नी रीना देवी को भी बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने रीना देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन

आरोपियों को जेल भिजवाने के लिए 15 अक्तूबर की रात खेत पर सो रहे पिता को कुल्हाड़ी मार दी थी। 26 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि सुभाष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed