फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son along with in-laws beat up parents fiercely

बेटे ने ससुराली जनों के साथ मिलकर मां-बाप को जमकर पीटा

Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Son along with in-laws beat up parents fiercely
कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में शनिवार को एक बेटे ने अपने ससुरालीजन के साथ मिलकर मां-बाप को जमकर पीटा। इससे उनके गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी बेटे और ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कमरुल हसन की भरगैन के मेन बाजार में दवा की दुकान है। वह अपनी दुकान पर पत्नी के साथ बैठे हुए थे। उसी समय उनका पुत्र राशिद, अपने ससुरालीजन मोहिद आलम, मुशीर आलम, मंजूर आलम के साथ पहुंचे और पिता-मां की पहले पिटाई की। बीच बचाव करने उनका दूसरा बेटा व मामा पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ती देख आरोपी भाग गए। कमरुल हसन ने बताया कि बेटे के ससुरालीजन उनसे पहले से रंजिश मानते हैं। वे कस्बे के ही रहने वाले हैं और उन्होंने रंजिश के चलते मारपीट करते हुए हमला किया है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed