फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solver gang exposed after teacher recruitment scam in uttar pradesh

शिक्षक भर्ती घोटाला: मास्टरमाइंड का बड़ा खुलासा, यूपी में फैला है सॉल्वर गैंग का नेटवर्क

Thu, 26 Jul 2018 07:02 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Jul 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
solver gang exposed after teacher recruitment scam in uttar pradesh
शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड राजवीर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर की गिरफ्तारी से सॉल्वर गैंग का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। एसटीएफ का कहना है कि इस गैंग में 60 से ऊपर लोग हैं। इस गैंग के लोगों ने अभी तक बैंकों के पेपर सबसे ज्यादा हल किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा करने वाली एसटीएफ ने मंगलवार को मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ कई डिग्रियां भी मिली थीं। 
विज्ञापन


एसटीएफ को पूछताछ में पता चला है कि राजवीर सॉल्वर गैंग से भी जुड़ा है। इस गैंग के लोग अभी तक प्रदेश की कई सरकारी नौकरियों में पेपर हल करवा चुके हैं। एक पेपर को हल करने का बीस से तीस हजार रुपये तक लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

60 लोगों को सॉल्वर गैंग

एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि पिछले दिनों जो पुलिस परीक्षा हुई थी उसमें भी सॉल्वर गैंग ने काफी हाथ पांव मारे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। कई सरकारी विभागों की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में यह लोग अपने आदमी बैठा चुके हैं। 

इनका नेटवर्क 60 लोगों का है। एसटीएफ मथुरा के साथ अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर मंडल में इनका नेटवर्क खंगाल रही है।

एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस नेटवर्क ने कई विभागों में अपनी जड़ें जमा रखी हैं। नौकरी लगवाने के लिए बेरोजगारों से सौदेबाजी की जाती है। कुछ नाम सामने आए हैं जिनसे पूछताछ करने की तैयारी हो रही है।     
 

इस जिले में बड़े पैमाने पर हुईं फर्जी नियुक्ति 

शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टमाइंड राजवीर गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि श्रीवास्ती में भी बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराई गई है। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि वहां भी भर्ती घोटाले की जांच की जाएगी।
 
फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराने वाले गैंग को सियासी संरक्षण प्राप्त है। सरकार भले ही बदल जाए लेकिन इनका नेटवर्क काम करता रहता है। पुलिस को दो बड़े माफिया की तलाश है जो सियासी संरक्षण में इस समय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed