{"_id":"615b6b568ebc3e6251104f8c","slug":"solution-denied-in-tehsil-diwas-agra-news-agr51029215","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर बोले अधिकारी-हम कुछ नहीं कर सकते... आप कोर्ट जाइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर बोले अधिकारी-हम कुछ नहीं कर सकते... आप कोर्ट जाइये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दिन सोमवार दोपहर का एक बजा है। सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस लगा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन व सीओ पुलिस दीक्षा सिंह के सामने फरियादियों की लाइन लगी है। अगल-बगल में लाइन से बैठे विभिन्न विभागों के अधिकारी मोबाइल में व्यस्त हैं। तभी, लाइन में खड़े बनवारी लाल का नंबर आता है। बनवारी ने कहा, मैडम मेरी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। तीन साल से भटक रहा हूं। पुलिस कब्जा नहीं हटवा रही। एसडीएम ने कहा, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते... आप कोर्ट जाइये। ये जवाब सुनकर बनवारी निराश होकर सभागार से बाहर निकल आया।
सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 120 शिकायतें आईं। जिनमें सात शिकायतों के निस्तारण किया गया। तीन लोगों को अस्थायी राशन कार्ड दिलवाए गए। जबकि चार लोगों को दुर्बल आय वर्ग प्रमाणपत्र जारी कराए। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनों पर अवैध कब्जे, पैमाइश, राशन कार्ड, डूडा आवास, जलभराव और मुकदमा दर्ज कराने के लिए आईं।
गढ़ी भदौरिया निवासी विनोद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके प्लॉट में जल निगम के ठेकेदार ने गंगाजल की पाइपलाइन डाल दी है। हटवाने के नाम पर एक महीने से चक्कर लगवा रहा है। एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं। आनंद नगर लोहामंडी निवासी क्षमता ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल में उत्पीड़न हो रहा है। उसके चार बच्चे हैं। खाने-पीने को मोहताज हूं। शिकायत सुनने के बाद सीओ दीक्षा सिंह ने पीड़िता को एसएसपी महिला हेल्प डेस्क पर संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
दाखिल खारिज में मांग रहे रिश्वत
जीवनभर की कमाई से 250 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। नौ महीने से मेरा दाखिला खारिज नहीं किया। तहसील के चक्कर लगाकर थक गया। 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। - आंकोर सिंह चौधरी, कहरई मोड़
इलाज को नहीं मिली सहायता
मेरी सांस की नली में गांठें हैं। दूरबीन विधि से सर्जरी होनी है। मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया था। दो महीने हो गई। सहायता नहीं मिल सकी है। - सुभाष चंद, कुतलुपुर ईदगाह
दंगल स्थल पर अवैध निर्माण
दंगल स्थल पर दबंगों ने स्वयं पट्टे काट लिए हैं। अवैध निर्माण हो रहा है। 10 दुकानें बना ली गई हैं। जमीन ग्राम सभा द्वारा छोड़ी गई थी। अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। - जगत सिंह चौहान, ककुआ
जलभराव से पनप रहे मच्छर
गांव में रास्ते में ट्रांसफार्मर रखा है। एक फुट जलभराव है। मच्छर पनप रहे हैं। ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए तीन महीने से शिकायत कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। - मुरारी लाल प्रधान, सैमरी
किरावली में 64 में से 8 शिकायतों का निस्तारण
किरावली। समाधान दिवस में सोमवार को 64 शिकायतें आईं। जिनमें आठ का निस्तारण हो सका। राजस्व, बिजली, सड़क सबसे ज्यादा शिकायतें थीं। प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने सात दिन में लंबित शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। एसपीआरए सत्य जीत गुप्ता, एसडीएम विनोद जोशी, कृष्ण मुरारी दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
बाह में एक शिकायत का निस्तारण
बाह। तहसील दिवस में डीएम प्रभु एन सिंह की अनुपस्थिति में सीडीओ ए मनिकन्डन ने समस्याएं सुनीं। कुल 39 शिकायतें आईं। मौके पर एक का निस्तारण हो सका। एडीएम धीरेंद्र सचान, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारियों का अमला मौजूद रहा। संवाद
मुआवजे के लिए पहुंचे शराबकांड के पीड़ित
फतेहाबाद। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में तहसील दिवस में सोमवार को 40 शिकायतें आईं। एक का मौके पर निस्तारण हो सका। शराब कांड के पीड़ित मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। एडीएम ने मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम जेपी पांडे सहित तमाम अफसर मौजूद रहे। संवाद