फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soldier robot will fire and also find the location of the enemy

Agra News: फायरिंग करेगा और दुश्मन की लोकेशन भी ढूंढ़ लेगा सोल्जर रोबोट

Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Soldier robot will fire and also find the location of the enemy
vivek
आगरा। ये रोबोट फायरिंग भी करेगा। युद्ध के समय दुश्मन की लोकेशन भी ट्रेस करेगा। वाराणसी से आए गणेश माैर्य का प्रोजेक्ट सोल्जर रोबोट विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। गणेश ने बताया कि ये रोबोट दुर्गम स्थानों में प्रतिकूल परिस्थितियों में पेट्रोलिंग भी करेगा। इसमें सेंसर लगे हुए हैं। यह मोबाइल से भी संचालित हो सकेगा। यही नहीं, इससे लाइव बातचीत के साथ फोटो वीडियो भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर काॅलेज (जीआईसी) में राज्य स्तरीय विज्ञान और शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें छात्रों ने अपने माॅडलों माध्यम से वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया तो टीएलएम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने माॅडल के माध्यम से पठन-पाठन को रुचिकर बनाना बताया।
विज्ञापन

कानपुर से आए हर्षित पटेल ने कचरे से बिजली बनाने का माॅडल प्रदर्शित किया। सहारनपुर के हर्ष राना ने हयूमन सेफ्टी माॅडल के माध्यम से बताया कि बारिश के समय खंभे में करंट को फैलने से कैसे रोका जा सकता है। झांसी मंडल से आए तन्मय शाहू ने रोड सेफ्टी के माॅडल के माध्यम ये बताया कि जानवरों से होने वाले हादसों को कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएलएम में 10 विषयों जिनमें हिंदी, गणित, भाैतिक विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, भूगोल आदि के माॅडल प्रदर्शित किए। मेरठ से आईं डाॅ. प्रगति ने अपने माॅडल के माध्यम से बताया कि हिंदी की पठन-पाठन सामग्री को कैसे रुचिकर बनाएं। वहीं कासगंज से आई शिक्षिका ने गणित को सरल और आसान बनाने का माॅडल प्रदर्शित किया।
इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश सत्यवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं की असली प्रतिभा प्रतिशत पाने में नहीं बल्कि विषम परिस्थिति में विकसित होती है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 18 मंडल के 128 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टीएलएम और 35 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॅाडल प्रदर्शित किए।
टीएलएम के विजेता
टीएलएम में नागरिक शास्त्र में अंजली चौधरी मंडल मुरादाबाद प्रथम, गणित में दिव्या मेधानी मंडल मेरठ, अर्थशास्त्र में चित्रकूट मंडल, इतिहास में आंचल श्रीवास्तव सहारनपुर मंडल, भूगोल में शिल्पी सिंह आगरा मंडल, जीव विज्ञान में प्रशस्ति मिश्रा वाराणसी मंडल, भौतिक विज्ञान में शीतल देवल मेरठ मंडल, रसायन विज्ञान में नेहा अग्रवाल आगरा मंडल, अंग्रेजी में रंजना दुबे वाराणसी मंडल, हिंदी में अचल सिंह चित्रकूट मंडल प्रथम रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में ये रहे विजेता
सीनियर वर्ग में हर्षित पटेल कानपुर मंडल प्रथम, प्रियानी पांडे द्वितीय अयोध्या मंडल एवं मिर्जापुर मंडल के अनुराग सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त आर्यश सिंह अलीगढ़ मंडल, यशी गुप्ता गोरखपुर मंडल, अनिकेत अहिरवार झांसी मंडल, प्रिया मेरठ मंडल एवं अवधेश कुमार गुप्त प्रयागराज मंडल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। जूनियर वर्ग में नैतिक आनंद प्रथम मेरठ मंडल, कुमकुम यादव द्वितीय अलीगढ़ मंडल एवं पी वीरेन रेड्डी आगरा मंडल तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त पवन शर्मा बरेली मंडल, चित्रकूट मंडल मोहित, अराध्या गिरि लखनऊ मंडल, लक्की सेनी सहारनपुर मंडल व रागिनी पटेल बरेली मंडल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 31-31 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 21-21 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11-11 हजार तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पांच 5000 उनके खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे।

इस दाैरान विवेक नौटियाल संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा, मनोज कुमार गिरि, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, समितियों के प्रभारी मानवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर काॅलेज, प्रभारी प्राचार्य डायट पं. दीन दयाल, अनिरुद्ध यादव, वीरेंद्र सिंह, डाॅ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. शिव कुमार सिंह, सोमदेव सारस्वत, अविनाश जैन, प्रशांत गहलोत, केशव वर्मा, संजीव यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed