{"_id":"7f76ffeb1e69751ba08663409bc43595","slug":"soldier-manipulating-the-rape-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने की दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने की दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जगदीशपुरा के सिपाही ने गैंगरेप की शिकार छात्रा से छेड़छाड़ की। यह घटना तब की गई, जब पुलिस टीम पीड़िता औैर उसके मां-बाप को दबिश के दौरान फीरोजाबाद लेकर गई थी। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पिता को हवालात में बंद कर दिया। अफसरों से शिकायत के बाद छोड़ा।
जगदीशपुरा क्षेत्र की 11वीं की छात्रा को फीरोजाबाद के राहुल उर्फ रिहान ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। 16 जनवरी को वह छात्रा को घर से ले गया। नशीला बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। फीरोजाबाद में उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह बचकर भागी। मंगलवार को थाना जगदीशपुरा में शिकायत की गई। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को फीरोजाबाद भेजा। आरोपियों की पहचान के लिए पीड़ित छात्रा और उसके मां-बाप भी दूसरी कार में थे। फीरोजाबाद पहुंचने पर दो दरोगा दबिश में चले गए। तभी सादा कपड़ों में आए टीम में शामिल सिपाही ने छात्रा से छेड़छाड़ की। मां ने विरोध किया, तब भागा। दरोगा को सिपाही की करतूत के बारे में पता चला तो उसने माफी मांगी। देर रात लौटने पर पीड़िता के पिता ने थाना जगदीशपुरा में इंस्पेक्टर से शिकायत की। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की और पिता को हवालात में बंद कर दिया। घरवालों ने अफसरों को जानकारी दी, तब देर रात तकरीबन तीन बजे उन्हें छोड़ा गया। बुधवार सुबह पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ लोहामंडी शैलेश कुमार पांडेय को दी है।
आरोपी भागा, घरवालों को उठाया
फीरोजाबाद में दबिश के दौरान आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस उसकी मां, दो भाई और साले को पूछताछ के लिए थाने ले आई। छात्रा गांव के प्रधान की मदद से घर पहुंची थी। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
भाजपाजनों ने की कार्रवाई की मांग
भाजपा के मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने बताया कि जिलाध्यक्ष अशोक राना और महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर आरोपी और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।