फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solar plants installed at a cost of Rs 2 crore are gathering dust

Agra News: दो करोड़ की लागत से लगे सोलर प्लांट फांक रहे धूल

Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Solar plants installed at a cost of Rs 2 crore are gathering dust
सोरोंजी। तीर्थनगरी में 6 स्थानों पर लगाए गए 2 करोड़ रुपये मूल्य के सोलर प्लांट जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज धूल फांक रहें हैं। देखरेख के अभाव में ये प्लांट खराब हो रहे हैं। नगर के लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा। पालिका की ओर से बिजली पर निर्भरता कम रहे इसलिए सात वर्ष पूर्व सोलर प्लांट लगवाए गए थे। उम्मीद थी कि इनसे स्ट्रीट लाइटों के साथ ही पालिका के नलकूपों का संचालन भी होता रहेगा। गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए बदरिया व कासगंज गेट पर लगे रेफ्रिजरेटर के लिए सोलर प्लांट लगवाए गए। लेकिन कुछ प्लांट अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। जो प्लांट शुरू हुए वह पिछले 2 वर्ष से खराब है उनकी मरम्मत नहीं हुई। 2 करोड़ के सोलर प्लांट जनता के किसी काम के नहीं है इन प्लांटों की ओर पालिका भी ध्यान नहीं दे रही। जबकि अराजक तत्व इनमें लगी बैटरियां प्लेट जब तक चोरी कर ले जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक किसी को इस प्लांट का फायदा नहीं मिला है। तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या होती है। तीर्थनगरी में बंदरों के उत्पात के चलते सोलर पैनल खराब पड़े हैं, शीघ्र मैकेनिक बुलाकर उन्हें ठीक कराया जाएगा।- रामेश्वर दयाल महेरे, नगर पालिका अध्यक्ष सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed