आज का सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण था। ताजनगरी में सूर्य को रिंग बनने से पहले बादलों ने ढंक लिया। इस अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार करने के लिए शहर के लोग टकटकी लगाए रहे। लोग ग्रहण देखने के लिए उतावले दिखे। सूर्य ग्रहण देखने के लिए लोगों ने एक्स-रे फिल्म आदि का सहारा लिया। ताजनगरी भी इस दुर्लभ नजारे की गवाह बनी।
2 of 7
सूर्य ग्रहण देखती महिला
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने एक्स-रे की फिल्म से सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। ग्रहण देखने के लिए सभी उत्सुक नजर आए।
3 of 7
सूर्य ग्रहण देखता किशोर और बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों और बुजुर्गों में इस ग्रहण को देखने का उत्साह नजर आया। आगरा कैंट की एक कॉलोनी में किशोर और बुजुर्ग महिला ने सूर्य ग्रहण को अपनी आंखों में कैद किया।
4 of 7
आगरा में ग्रहण के दौरान सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सूर्य ग्रहण की शुरुआत में सूरज के एक हिस्से को ग्रहण लगते हुए कैमरे में कैद किया गया।
5 of 7
आगरा में सूर्य ग्रहण की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण की शुरुआत के बाद बादलों ने सूरज को घेरकर रखा। 11:22 पर सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ इस तरह देखने को मिला।