{"_id":"5eeca890a353255316037cba","slug":"solar-eclipse-2020-dwarkadheesh-temple-will-open-during-surya-grahan-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse: ग्रहण काल में खुलेगा द्वारिकाधीश मंदिर, भक्तों को दर्शन देंगे राजाधिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar Eclipse: ग्रहण काल में खुलेगा द्वारिकाधीश मंदिर, भक्तों को दर्शन देंगे राजाधिराज
Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
सार
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा ग्रहण होगा। 10 मिनट तक दिन में अंधेरे जैसी स्थिति हो जाएगी।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सूर्य ग्रहण के समय अधिकांश मंदिरों के पट बंद रहेंगे, लेकिन द्वारिकाधीश मंदिर ग्रहण काल में भी भक्तों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान राजाधिराज भक्तों को दर्शन देंगे। हालांकि सायंकालीन दर्शन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 21 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण में द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन हर दिन की तरह भक्तों के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक भक्तों को राजभोग के दर्शन होंगे। ग्रहण काल में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में भजन, कीर्तन कर ठाकुरजी का साथ देना होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
सायंकालीन दर्शन में परिवर्तन
उन्होंने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार के आदेशानुसार व कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार के निर्देशानुसार मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। प्रतिदिन सायंकाल में होने वाले दर्शन 21 जून को भक्त नहीं कर सकेंगे।
हालांकि मंदिर के अंदर सेवा चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रहण के बाद मंदिर की साफ सफाई होती है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी के बीच सरकार की गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा होगा। 10 मिनट तक दिन में अंधेरे जैसी स्थिति हो जाएगी। इसका सूतक शनिवार की रात में लग जाएगा। ग्रहण होने से चूड़ामणि योग बन रहा है।
Solar eclipse: 19 साल बाद रविवार को पड़ेगा सबसे लंबा सूर्यग्रहण, इस समय लगेंगे सूतक