{"_id":"639d95fb1a5fd35e2e1fd553","slug":"software-engineer-was-abducted-from-firozabad-area-then-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Software Engineer Murder Case: फिरोजाबाद क्षेत्र से किया गया था सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण, फिर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Software Engineer Murder Case: फिरोजाबाद क्षेत्र से किया गया था सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण, फिर की गई हत्या
Sat, 17 Dec 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 03:42 PM IST
सार
पुलिस की टीमें गोपनीयता से जांच कर आगे बढ़ रही हैं। कॉल डिटेल में सामने आया है कि इंजीनियर को फिरोजाबाद क्षेत्र में बुलाने के बाद अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में नौ दिसंबर को नहर से आगरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी का शव मिलने के बाद पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में शुक्रवार को सामने आया कि इंजीनियर का अपहरण फिरोजाबाद क्षेत्र से किया गया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में हुआ खुलासा
पुलिस सीसीटीवी और कॉल डिटेल निकालने के बाद नए-नए मोड़ पर पहुंच रही है। पुलिस की टीमें गोपनीयता से जांच कर आगे बढ़ रही हैं। कॉल डिटेल में सामने आया है कि इंजीनियर को फिरोजाबाद क्षेत्र में बुलाने के बाद अपहरण किया गया था। इसके बाद एटा क्षेत्र में लाया गया। यहां घुमाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं और गोपनीयता बनाए रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन काफी कुछ हाथ लगने की बात जरूर कही जा रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
बता दें कि आगरा शहर के मोहल्ला गोविंद सिंह नगर थाना सदर निवासी अंचल तिवारी की हत्या करने के बाद शव को हजारा नहर जाबड़ा चौकी के पास फेंका गया था। शव नौ दिसंबर को बरामद हुआ और 11 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होने की बात सामने आई। हत्यारों ने चार दिसंबर की रात हत्या करने के बाद इंजीनियर की कार को नहर पटरी पर ही छोड़ दिया था। जिसे कोतवाली देहात पुलिस ने छह दिसंबर को शीशा तोड़कर देखा था तब मोबाइल आदि सामान मिला था तब परिजनों को सूचना दी गई थी। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे थे।
विज्ञापन