फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sofa cum beds are selling well in the midnight market

मिडनाइट बाजार में खूब बिक रहे सोफा कम बेड

Fri, 29 Oct 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sofa cum beds are selling well in the midnight market
आगरा। शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में आयोजित आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार के सातवें दिन काफी भीड़ रही। लोगों को यहां मिल रहे सोफा कम बेड काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं, ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के आगरा चैप्टर की ओर से ई-लर्निंग के समय पुस्तकों का भविष्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले के अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं। कई ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रावी इवेंट्स के प्रबंध निर्देशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में इंदौर के सोफा कम बेड काफी बिक रहे हैं। खुर्जा की पोटरी की दुकान पर भी अच्छी भीड़ है। हैदराबाद के मां मसाला नाम की स्टाल पर तुरंत गोभी, पनीर, भिंडी, करेला पकोड़ा फ्राई करने का ग्रेवी मसाला महिलाओं को भा रहा है।
विज्ञापन

परिवार के साथ पहुंचे लोग स्पेशल मूंग दाल का चीला, लड्डू, कचौड़ी, दालवाटी, प्याज कचौड़ी, राजस्थानी चोरा के पकौड़े व मिर्च के पकौड़े के साथ फास्ट फूड का भी लुत्फ उठा रहे हैं। जयपुर का चूरन, मुंबई की भेलपुरी, चावल के पापड़, साबुत दाने के विभिन्न प्रकार की पापड़ की वैराइटी भी मौजूद है। खड़क सिंह नमकीन व बेसन के गट्टे भी बिक रहे हैं। मैजिकल केमिकल से कपड़ों के दाग भी हटाने की स्टॉल लगी है। टूटी हुई टंकी से लीकेज बंद करने के लिए गुलू स्टिक जैसे जरूरत का सामान भी लोग यहां से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed