फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Society and chit fund bribe taker Babu Vigilance arrested

सोसाइटी एवं चिटफंड का रिश्वतखोर बाबू: रकम मिठाई के डिब्बे में लानी है, कोई पूछे तो कहना- प्रसाद लाया हूं

Sat, 30 Sep 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 09:37 AM IST
सार

सोसाइटी एवं चिटफंड के रिश्वतखोर बाबू को विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ लिया। आरोपी को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Society and chit fund bribe taker Babu Vigilance arrested
आरोपी बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स कार्यालय में तैनात बाबू अजय कुमार यादव को 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। किसी को शक न हो इसके लिए बाबू रिश्वत की रकम को मिठाई के डिब्बे में मंगाता था। मथुरा की श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति के सदस्य से विवाद निस्तारण के लिए 2 लाख रुपये की जो रिश्वत मांगी थी, उसके लिए कहा था कि रकम मिठाई के डिब्बे में लाना और कोई पूछे तो कहना कि प्रसाद लाया हूं।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी से बचने का था ये तरीका 
एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू अजय कुमार यादव ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने का तरीका भी सोच रखा था। भवानी शंकर से कहा था कि रकम एक किलोग्राम के मिठाई के डिब्बे में लेकर आना।आधा किलोग्राम मिठाई और बाकी जगह में रकम रख देना। कार्यालय में यही कहना कि गोकुल से प्रसाद लेकर आया हूं। भवानी शंकर ने यह बात विजिलेंस को बताई थी। डिब्बे में बरफी और रकम रखी गई, नोटों पर हस्ताक्षर कर दिए गए थे। बाबू को फोन भी कर दिया गया, जिससे वो मिल जाए। भवानी शंकर ने डिब्बा देकर यही बोला कि प्रसाद लेकर आया हूं। बाबू के उसे हाथों में लेते ही टीम ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - तंत्र-मंत्र: सोने के जेवर बने लकड़ी के मोती और ताबीज, तांत्रिक की हरकत से उड़े घरवालों के होश; फिर ये हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने में दूसरा मामला 
उप निबंधक कार्यालय में 5 महीने में यह दूसरा मामला है, जब कोई बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया। मई में बाबू ब्रजेश कुमार सिंह को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बाबू अजय कुमार ने भवानी शंकर से कहा था कि वह दो लाख रुपये खुद नहीं लेगा। पैसा ऊपर तक देना होता है। 

ये भी पढ़ें - पैरा मेडिकल कोर्स के लिए फर्जी बोर्ड: एसआईटी ने आगरा में मारा छापा, दफ्तर से मिले फ्रेंचाइजी के फाॅर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed