फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social workers distributing food to covid patients in agra

#LadengeCoronaSe: संकट की घड़ी में उठे सराहनीय कदम, किसी ने दान किया प्लाज्मा तो कोई बांट रहा भोजन

Sat, 08 May 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:55 PM IST
सार

आगरा में कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में विभिन्न संस्थाएं और जागरूक लोग सेवा के सराहनीय कदम उठा रहे हैं। मरीजों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने, क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान किया जा रहा है। संक्रमितों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
social workers distributing food to covid patients in agra
राकेश गर्ग ने दान किया प्लाज्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने शुक्रवार को लोकहितम् ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। राकेश गर्ग संक्रमित होने के बाद 21 दिन तक घर में आइसोलेट रहे थे। उन्होंने बताया कि निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने प्लाज्मा दान करने का फैसला किया, जिसे अन्य संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद मिल सके। ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि राकेश गर्ग ने उन लोगों से भी प्लाज्मा दान करने का आग्रह किया है जो कोरोना वायरस से उबर चुके हैं।

विज्ञापन


सभी के लिए खोला दादाबाड़ी का होम क्वारंटीन सेंटर
आगरा विकास मंच की ओर से वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर, दादाबाड़ी, शाहगंज में बनाया गया होम क्वारंटाइन सेंटर सभी के लिए खोल दिया गया है। अब अकेले रहने वाले बुजुर्ग या फिर जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी वर्ग या धर्म का हो, यहां दाखिल हो सकता है। सेंटर में योग शुरू किया गया है, जिससे मरीजों के ऑक्सीजन स्तर को जल्दी ठीक किया जा सके। श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोग आए। दो भर्ती किए गए। एक को अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


सेंटा क्लॉज बनकर मरीजों को बांटी चॉकलेट 
रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को शुक्रवार को खुशी की खुराक दी गई। श्री जगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन आगरा के फूड फॉर लाइफ इस्कॉन आगरा चैप्टर ने भोजन अन्नामृत सेवा के तहत मरीजों के लिए प्रसाद भेजा। अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु और समन्वयक संजीव मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल और अंशु मित्तल ने स्टॉफ के माध्यम से यह मरीजों को वितरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ डायटीशियन डॉ. रेणुका डंग और संजय डंग ने मरीजों के लिए चॉकलेट भेजीं। गुरुद्वारा गुरु का ताल के गदका विशेषज्ञ गुरनाम सिंह, रेनबो हॉस्पिटल की प्रमुख डॉ. जयदीप मल्होत्रा, निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा की उपस्थिति में स्टॉफ ने सेंटा क्लॉज बनकर चॉकलेट मरीजों को बांटीं। 

प्रसादम संस्था ने 13 केंद्रों से नि:शुल्क खाना पहुंचाया
कोरोना संक्रमितों व होम क्वारंटीन में रह रहे परिवारों के लिए प्रसादम संस्था ने 13 केंद्रों से खाना पहुंचाया। इस निशुल्क सेवा से जुड़ी पायल कटियार ने बताया कि लोग संबंधित नंबरों पर यह सुविधा ले सकते हैं। कमला नगर व आसपास के लिए रेखा हसीजा से 8171547134 नंबर पर, कमला नगर व बल्केश्वर के लोग पायल डावर से 9997036900 नंबर पर, खंदारी व आसपास के लोग नीना मुनियाल से 9997720693 नंबर पर, बाग मुजफ्फर खां व आसपास के लोग रीना कश्यप से 9927590677 नंबर पर, ग्वालियर रोड के लोग सुनील अग्रवाल से 9258581111 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

खंदारी व आसपास के लोग विनोद आहूजा से 9760025644 नंबर पर, जयपुर हाउस के लोग सुमन महाजन (9897647879) से,  न्यू आगरा व आसपास के लोग संगीता कात्याल (9837727761) से, हींग की मंडी व आसपास के लोग वर्षा कपूर (99275 90677) से, ट्रांस यमुना के लोग पायल कटियार (84102 64611) से, सदर, विभव नगर व शमसाबाद रोड के लोग डॉ आरती (93897 34831) से, सदर व आसपास के लोग सिमरन महाजन (9719004337) से और आजाद नगर, खंदारी, मऊ रोड के लोग आराधना  सिंह (9457870718) से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed