{"_id":"5debad728ebc3e1bc931e511","slug":"social-worker-reward-of-one-lakh-to-hyderabad-police-for-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद पुलिस को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान, समाजसेवी ने कहा- यूपी में भी हो ऐसी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद पुलिस को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान, समाजसेवी ने कहा- यूपी में भी हो ऐसी कार्रवाई
Sun, 08 Dec 2019 10:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
शांति मांगलिक अस्पताल के चेयरमैन सतीश मांगलिक व अऩ्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
महिला पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने के चारों आरोपियों का एनकाउंटर करने वाली हैदराबाद पुलिस को लोग सलाम कर रहे हैं। आगरा के लोगों का कहना है कि हैदराबाद पुलिस ने रास्ता दिखाया है कि दरिंदों का यही अंजाम होना चाहिए।
शहर के शांति मांगलिक अस्पताल के चेयरमैन सतीश मांगलिक ने तो हैदराबाद पुलिस को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने साहसिक कार्य किया है। इससे पूरे देश में सकारात्मक संदेश गया है। सभी लोग पुलिस का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
समाजसेवी सतीश मांगलिक ने बताया कि इनाम की धनराशि भेजने के लिए वो हैदराबाद पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। मांगलिक ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे लग रहा है कि अपराधी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ है कि जब दरिंदगी करने वाले त्वरित सजा मिली है। वहशी और दरिंदों के लिए इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी दुष्कर्म के मामलों में इस तरह के एनकाउंटर की जरूरत है।