फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social work

हर ग्राम पंचायत में महिला मंगल दल का होगा गठन

Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
social work
विकास भवन में खेल किट वितरित करते डीएम और सीडीओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और सीडीओ ईशा प्रिया के साथ महिला मंगल दलों खेल किट का वितरण किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला मंगल दलों का गठन होगा। 15 से 25 आयु वर्ग की महिलाओं को विभिन्न खेलों से जोड़ा जाएगा। महिला मंगल दल की सदस्यों से महिला अपराध, बाल अपराध रोकने में भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवतियां खेल व योग से जुड़ें। कम से कम एक घंटा खेलकूद में व्यतीत करें। महिला मंगल दल की सदस्य जिला प्रशासन की प्रहरी बनें। महिला उत्पीड़न, बालिका, महिलाओं से छेड़खानी की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 पर सूचना दें। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचना दें। गांव के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने, बच्चों को जनलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान में, शासन की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने कहा प्रदेश सरकार की मंशा महिला, युवक मंगल दलों को सुदृण करने की है। गांव-गांव महिला, युवक मंगल दल गठित होने से गांव में खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। मंगल दल के सदस्य अपराध को रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने गांव के लोगों को अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें। यदि कोई बाहरी व्यक्ति लगातार गांव आए तो उससे पहचान पत्र की मांग करें, उसका फोटो खींचें साथ ही उसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान सीडीओ ईशा प्रिया, एसडीएम सदर ऋषिराज, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, अशोकवीर सिंह, श्याम मिश्रा आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपी खेल किट
खेल किट प्राप्त करने वालों में शोभा राजपूत, कीर्ति कुमारी, पारुल गुप्ता, सुनीता, सोमवती, वर्षा राजपूत, अमिता, रश्मि, रक्षा चौहान, स्वाती, कामिनी, काजल, मधुबाला, प्रेमलता, गुजंन, सरोज देवी, रूकमणी, रूबी, कल्पना, आरती कुमारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed