फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social distance

रोडवेज बसों में सोशल डिस्टेंसिंग तार तार

Wed, 01 Jul 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
social distance
कासगंज में एक रोडवेज बस में बिना मास्क बैठे एवं खड़े यात्री - फोटो : KASGANJ
कासगंज। रोडवेज बसों में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। चालक-परिचालक यात्रियों को बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही बैठा रहे हैं। इतना ही नहीं सवारियों के साथ ही चालक व परिचालक तक मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक जून से बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसके लिए शासन ने गाइडलाइन निर्धारित की थी। इसके तहत बसों में सवारियों को बैठाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बसों मेें कोई भी सवारी खड़े होकर सफर नहीं करेगी। बीच रास्ते से सवारियों को बसों में नहीं चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बसों को भेजने से पूर्व सैनिटाइज कराया जाएगा। इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं हो रहा। चालक परिचालक लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरी ओर कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इसकी चिंता न तो चालक परिचालकों को ही है और न हीं विभाग के अधिकारियों को।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों मे 54 सवारियों तक बिठाकर चालने के शासन से आदेश हैं। बस स्टैंड से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही सवारियों को बैठाया जाता है। बीच रास्ते में इस तरह की व्यवस्था न होने की वजह से इस नियम का पालन कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed