फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   So far only 70 schools have collected their mark sheets

Agra News: अभी तक 70 विद्यालयों ने ही उठाई अंकतालिकाएं

Tue, 24 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
So far only 70 schools have collected their mark sheets
कासगंज। यूपी बोर्ड की अंकतालिकाओं का उठान करने में माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। अभी तक 70 विद्यालयों ने ही अंकतालिकाओं का उठान किया है। अंकतालिकाएं न मिलने से छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 18876 परीक्षार्थियों में से 15198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह हाईस्कूल के 19092 परीक्षार्थियों में से 17663 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड से 20 जून को कार्यालय को अंकतालिकाएं उपलब्ध करा दीं। कार्यालय से 24 जून तक कार्यालय से उठान करने के निर्देश दिए गए, इसके बाद भी विद्यालय अंकतालिकाएं उठाने के लिए कार्यालय नहीं पहुंच रहे। 272 माध्यमिक विद्यालयों में से 70 विद्यालयों ने ही अंकतालिकाएं उठाई हैं। पाॅलिटेक्निक का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। ऐसे में हाईस्कूल के छात्रों को अंकतालिकाओं की आवश्यकता होगी। इसी तरह स्नातक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें भी प्रवेश के लिए इंटर के अंकतालिकाओं की आवश्यकता है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंंह ने विद्यालयों को अंकतालिकाओं का शीघ्र उठान कर विद्यार्थियों को वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed