फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   So far four presidents have traveled by presidential special train

अब तक चार राष्ट्रपति कर चुके हैं प्रेसिडेसियल स्पेशल ट्रेन की यात्रा

Wed, 23 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
So far four presidents have traveled by presidential special train
टूंडला रेलवे स्टेशन, जहां से गुजरेगी प्रेसिडेंसियल ट्रेन - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। आजादी के बाद यह पहली बार होगा, जब देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से कानपुर की अपनी यात्रा में टूंडला से होकर गुजरेंगे। इससे पहले प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से प्रथम राष्ट्रपति सहित चार राष्ट्रपति यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक 87 बार महाराजा स्पेशल ट्रेन का प्रयोग किया जा चुका है। सबसे पहले इस ट्रेन में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1950 में सफर किया था। वे इस ट्रेन से दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक गए थे। उनके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वर्ष 1977 में और डॉ. नीलम संजीवा रेड्डी ने भी इस ट्रेन से यात्रा की है। इसके 26 साल बाद 30 मई 2003 को राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने बिहार तक इस ट्रेन में सफर किया था। तब से 18 वर्ष बीतने के बाद भी यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली में ही खड़ी रहती है।
विज्ञापन

अब 25 जून 2021 को देश की आजादी के बाद पहली बार यह सैलून दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर दौड़ेगा। इस सैलून में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। टूंडला के लिए यह दिन और भी खास इसलिए हो जाता है क्योंकि पहली बार ही ऐसा हो रहा है कि आजादी के बाद कोई राष्ट्रपति टूंडला से होकर गुजरेंगे। उनके इस आगमन के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोचों की है प्रेसिडेंसिल स्पेशल ट्रेन
टूंडला। रेल अधिकारियों के अनुसार यूं तो यह स्पेशल ट्रेन दो कोच की है जिसका नंबर 9000 और 9001 है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अन्य कोच जोड़े जा सकते हैं। ये दोनों कोच पूर्ण सुविधाओं से लैस हैं, इसलिए इसे प्रेसिडेंशियल ट्रेन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed