फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   So far 50 people have died at Mahuar intersection on Agra-Jaipur highway

यूपी: आगरा-जयपुर हाईवे पर जरा संभलकर चलिए... आगे है मौत का कट; अब तक गईं 50 जानें

Sat, 17 Feb 2024 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर चौराहे से गुजरने के दौरान जरा संभलकर ही चलें। ये कट ऐसा है जहां सर्वाधिक हादसे होते हैं। अब तक करीब 50 लोग इस कट पर अपनी जान गवां चुके हैं।
 

विज्ञापन
So far 50 people have died at Mahuar intersection on Agra-Jaipur highway
आगरा-जयपुर हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप आगरा-जयपुर हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर चलिए। किरावली क्षेत्र के महुअर चौराहे पर मौत का कट बना है। यहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हादसों में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस कट से दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रक और भारी वाहन न्यू दक्षिणी बाईपास से उतरकर जयपुर की ओर जाते हैं। वहीं जयपुर की ओर से आने वाले ट्रक एवं भारी वाहन ग्वालियर की तरफ जाने के लिए न्यू दक्षिणी बाईपास पर चढ़ते हैं। कट की चौड़ाई कम होने से जब कोई वाहन न्यू दक्षिणी बाईपास पर चढ़ता है तो आगरा की ओर से आने वाला ट्रैफिक रुक जाता है। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन


कई बार आगरा की तरफ से आने वाला वाहन असंतुलित होकर न्यू दक्षिणी बाईपास पर चढ़ने वाले वाहन से टकरा जाता है। महुअर निवासी राजू पंडित ने बताया कि महुअर चौराहे से चार किलोमीटर आगे तहसील किरावली का कार्यालय है। इसी रास्ते से होकर उपजिलाधिकारी, एसीपी, कई अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी स्मारक देखने जाने वाले वीआईपी का काफिला भी यहीं से गुजरता है। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। महुअर कट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed