{"_id":"6142b8108ebc3ef96f0eea59","slug":"snt-godown-of-tundla-railway-catches-fire-due-to-unknown-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला: रेलवे के एसएनटी गोदाम में लगी आग, घंटे भर की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला: रेलवे के एसएनटी गोदाम में लगी आग, घंटे भर की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका
Thu, 16 Sep 2021 08:50 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:50 AM IST
सार
गोदाम में रखे केबिलों एवं बैटरियों के कारण आग और भभक उठी। सूचना मिलते ही पहुंची टूंडला और फिरोजाबाद से दमकल विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टूंडला रेलवे के एसएनटी (सिग्नल एंड टेलीकॉम) के गोदाम में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम से उठते काले धुंए को देख रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलकर्मी आग बुझाने के यंत्र लेकर दौड़े, लेकिन जब वहां पहुंचे तो दूर से ही आग की भीषणता को देख कोई पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा सका। स्टोर में रखी केबिलों एवं बैटरियों के कारण आग और भभक उठी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टूंडला और फिरोजाबाद से दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। इसके साथ ही रेलवे के मण्डल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रेल अधिकारियों के मुताबिक अभी नुकसान का आंकलन करना मुश्किल है।
विज्ञापन