फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: Sputnik trial completed on 39 people

39 लोगों पर स्पुतनिक का ट्रायल हुआ पूरा

Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
SN: Sputnik trial completed on 39 people
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल पूरा हो गया है। 39 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगने पर भरपूर एंटीबॉडी बनी हैं। इनके अंतिम नमूने 31 जुलाई को लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि स्पुतनिक का ट्रायल जनवरी में शुरू हुआ था, जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के 47 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 39 लोगों को वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल में दो डोज लगाए गए। आठ लोग किन्हीं कारणों से ट्रायल में भाग नहीं ले पाए। छह महीने के ट्रायल में हर महीने लोगों के नमूने लेकर मुंबई लैब भेजे गए, जहां पर कई तरह की एंटीबॉडी की जांच की गई। इनमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अच्छी खासी एंटीबॉडी बनी हैं। 31 जुलाई को अंतिम बार नमूने दिए जाएंगे। ट्रायल पूरा होने पर इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एसएन के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि स्पुतनिक का भारतीय लोगों में असर के लिए ट्रायल किया गया था। इनमें दोनों डोज लगने के बाद लोगों को हर महीने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही रक्त के नमूनों की भी एंटीबॉडी जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed