फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College Vacates Emergency First Floor After Child Dies in Plaster Collapse

टूट गई नींद: प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत के बाद बड़ा कदम, एसएन इमरजेंसी की पहली मंजिल खाली; लगा ताला

Tue, 25 Aug 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 11:29 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की पहली मंजिल को खाली करा दिया गया है और प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत के बाद बच्चा वार्ड पर ताला लगा दिया गया। वार्ड के मरीजों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया गया है, जबकि घटना के समय मौजूद तीमारदारों और स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
SN Medical College Vacates Emergency First Floor After Child Dies in Plaster Collapse
बच्चा वार्ड पर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की पहली मंजिल खाली करा दी गई। यहां पर सिर्फ आईसीयू ही संचालित हो रहा है। बच्चा वार्ड समेत अन्य को भूतल पर स्थापित किया जा रहा है। बच्चा वार्ड में ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्चा वार्ड में भर्ती 10 साल के उमेर पर प्लास्टर गिर गया था। अगले दिन मौत हो गई। इस पर बच्चा वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अब इस मंजिल को खाली कराते हुए बच्चा वार्ड में ताला लगाया गया। इसमें भर्ती मरीज के तीमारदारों के बयान टीम ने दर्ज किए।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी की पहली मंजिल पर बच्चा वार्ड और अन्य का ऑडिट कराया जा रहा है। तब तक वार्ड भूतल पर संचालित कराएंगे, इसकी तैयारी की जा रही है। घटना के वक्त मौजूद मरीजों के तीमारदार, स्टाफ के बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी को भेजा पत्र
प्राचार्य ने बताया कि पुराने भवनों की ऑडिट करने के लिए एसएन से उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. मनीष बंसल की टीम बनाई गई है। इसमें पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी होंगे, इसके लिए विभाग को पत्र लिख दिया है। इनके आने के बाद ऑडिट रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed