फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College Performs Hip Replacement Through Thigh Route for First Time Patients Walk Within 24 Hours

UP: चिकित्सकों ने महज एक घंटे में बदल दिया टूटा हुआ कूल्हा, 24 घंटे बाद चलने लगे मरीज; फ्री में हुई सर्जरी

Fri, 15 May 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 09:59 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक से जांघ के रास्ते आधे कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। इस आधुनिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द हुआ और दोनों बुजुर्ग मरीज 24 घंटे के भीतर चलने लगे, जिन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
SN Medical College Performs Hip Replacement Through Thigh Route for First Time Patients Walk Within 24 Hours
एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक से जांघ के रास्ते आधे कूल्हे का प्रत्यारोपण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार जांघ के रास्ते से आधे कूल्हे का प्रत्यारोपण हुआ है। यह सर्जरी एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक से की गई। 24 घंटे के बाद ही मरीज चलने लगे। शुक्रवार को मरीज डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल ने बताया कि हाथरस और आगरा के 65 और 70 साल के दो मरीजों के गिरने से कूल्हे चोटिल हो गए। जांच करने पर आधे कूल्हे क्षतिग्रस्त मिले। इसमें एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक का उपयोग किया। इसमें जांघ के रास्ते से क्षतिग्रस्त आधे कूल्हे को बदला गया। इस तकनीक में मांसपेशियों को काटने की जरूरत नहीं पड़ती है। छोटा चीरा लगाकर मांसपेशियों को अलग कर सर्जरी की जाती है। मरीज को दर्द कम होने के साथ कूल्हा जल्दी खराब होने का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तस्राव बेहद कम होने से मरीज 24 घंटे में ही चलने लगे हैं। एक मरीज के ऑपरेशन में घंटा भर का समय लगा। शुक्रवार को दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सामान्य विधि से कूल्हे के पीछे से सर्जरी करनी पड़ती है। इसमें मांसपेशियों को काटने से रक्तश्राव अधिक होता है। ऐसी स्थिति में सप्ताह भर में मरीज चलने की स्थिति में आता है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में जटिल ऑपरेशन भी निशुल्क हो रहे हैं। निजी अस्पताल में इसका 2 से ढाई लाख रुपये का खर्चा आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed