{"_id":"60e44d937e9ff350ae44324d","slug":"sn-medical-college-opd-starts-from-today-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सोमवार से , तीन घंटे ही देखे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सोमवार से , तीन घंटे ही देखे जाएंगे मरीज
Wed, 07 Jul 2021 05:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:59 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 से 11 बजे तक पर्चे बनेंगे और नौ से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में सोमवार से ओपीडी शुरू हो रही है। अभी तीन घंटे ही मरीज देखे जाएंगे। मरीजों के लिए दवाओं की सूची तैयार की जा रही है। शुक्रवार तक दवाएं प्राप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सोमवार से सुबह नौ से 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, वक्ष एवं क्षय रोग, नेत्र रोग, ईएनटी रोग विभाग में एक साथ मरीज देखे जाएंगे। सुबह नौ से 11 बजे तक पर्चा बनेगा।
विज्ञापन
पर्चे काउंटर से बनवा सकते हैं या फिर टेलीमेडिसिन पर फोन कर पंजीकरण भी करा सकते हैं। टेलीमेडिसिन भी संचालित रहेगी। मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर दवाओं की सूची मांगी है। शुक्रवार तक दवाएं ओपीडी में उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
तीसरी लहर पर भी नजर, खतरा बढ़ा तो बंद की जाएगी ओपीडी
प्राचार्य ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर इसी महीने के अंत या फिर अगस्त में आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में संक्रमण तेजी से बढ़ा तो ओपीडी फिर से बंद भी की जाएगी। यहां के स्टाफ को कोविड वार्ड में लगाया जाएगा। अगर तीसरी लहर सामान्य रही और ज्यादा मामले नहीं आए तो ओपीडी का समय भी बढ़ाया जाएगा।