फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Junior Doctor Strike Ultrasound Not Done

हड़ताल: एसएन मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, तृतीय बैच के भी जूनियर डॉक्टर कार्य बहिष्कार में शामिल

Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। सोमवार से ओपीडी और वार्डों में भर्ती मरीजों (आईपीडी) में सेवाएं नहीं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Sn Medical College Junior Doctor Strike Ultrasound Not Done
अल्ट्रासाउंड न होने पर लौटे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में रूटीन अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। ओपीडी में दिखाने के बाद न्यू सर्जरी बिल्डिंग पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। वहीं, जिन मरीजों को सोमवार को अल्ट्रासाउंड की तारीख दी गई थी, वह भी दूरदराज से आए और बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट गए। कुछ मरीजों को बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। 
विज्ञापन

बहिष्कार में शामिल जूनियर डॉक्टर (तृतीय वर्ष)
शनिवार से जूनियर डॉक्टर (द्वितीय वर्ष) की ओर से ही इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी, आईपीडी व अन्य सेवाओं का बहिष्कार किया जा रहा था। सोमवार को जूनियर डॉक्टर (तृतीय वर्ष) भी बहिष्कार में शामिल हो गया। यह मंगलवार से ओपीडी और आईपीडी में काम नहीं करेंगे। बस इमरजेंसी सेवाएं देंगे। सोमवार को ओपीडी में तृतीय बैच के जूनियर डॉक्टरों के सेवाएं देने से मरीजों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। अधिकतम आधे घंटे तक विभिन्न विभागों की ओपीडी में इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड में ही मरीजों को समस्या आई।    
विज्ञापन

Sn Medical College Junior Doctor Strike Ultrasound Not Done
एसएन में हड़ताल पर जूनियर चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, आगरा शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह यादव ने बताया कि तीसरे बैच भी कार्य बहिष्कार में शामिल हो गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। सोमवार से ओपीडी और वार्डों में भर्ती मरीजों (आईपीडी) में सेवाएं नहीं दी जाएंगी। इमरजेंसी में सेवाएं दी जाएंगी। सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने एमसीएच के सामने बैठकर नीट पीजी की काउंसलिंग कराने की मांग की। शाम को पुस्तकालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। 
रूटीन अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं
‘अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही सीनियर रेजीडेंट हैं। जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार पर जाने से रूटीन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगी। इमरजेंसी के अल्ट्रासाउंड ही हो पाएंगे। तृतीय वर्ष के छात्रों ने भी कार्य बहिष्कार पर जाने का पत्र दे दिया है। पहले की तरह ही ओपीडी व आईपीडी में सीनियर रेजीडेंट, नॉन पीजी जूनियर रेजीडेंट, संकाय सदस्यों और डिप्लोमा के छात्रों की ड्यूटी लगाई गई है।’- डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज 
अल्ट्रासाउंड नहीं किया, बताया हड़ताल है
‘गर्दन में गांठ है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा। न्यू सर्जरी बिल्डिंग पहुंचने पर बताया गया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, अल्ट्रासाउंड नहीं होगा।’- शिवनंदन, मरीज, वजीरपुरा

आंख में समस्या, जांच नहीं की गई 
‘आंख में समस्या है। डॉक्टर ने तो देख लिया। अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। बिना जांच रिपोर्ट के डॉक्टर दवाएं भी नहीं देंगे। फिर आना पड़ेगा।’- नर्मदा, मरीज, धनौली 
मुश्किल से मरीज लाया, फिर लौटा दिया
‘घड़ी वाली बिल्डिंग से न्यू सर्जरी बिल्डिंग तक मरीज को खुद उठाकर लाया। स्ट्रेचर तक नहीं मिला। यहां अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया गया।’ - राजेश शर्मा, तीमारदार, इटावा
जांच की न तारीख दी
‘ गर्दन में गांठ है। ओपीडी में दिखाने पर डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा। स्टाफ ने मना कर दिया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जांच नहीं हो पाएगी।’ -  कंचन, मरीज, देवरी रोड 
आगरा में कोरोना संक्रमण: दुबई से आई छात्रा और जयपुर से लौटी युवती संक्रमित, ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed