फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn emergency is full

इमरजेंसी के बेड हुए फुल

Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
sn emergency is full
एसएन इमरजेंसी पर खड़ी एंबुलेंस में लेटा मरीज - फोटो : Agra City
आगरा। बदला मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बेड फुल हो गए। मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ा। मरीजों को जल्द वार्ड में शिफ्ट कर इमरजेंसी में बेड खाली कर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर समेत 70 बेड हैं। इसमें से सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग और हड्डी रोग के विभाग के लिए बेड तय किए जाते हैं। बदले मौसम के कारण भर्ती होने वाले मरीजों में निमोनिया, दिमागी दौरा, मलेरिया, डायरिया, सांस रोगी सबसे ज्यादा हैं। दुर्घटना में घायल और अन्य मर्ज के भी मरीज इमरजेंसी में भर्ती होने को आ रहे हैं। इनकी संख्या औसतन रोजाना 80 मरीजों से अधिक है। ऐसे में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को संबंधित मर्ज के विभागों में 10 से 15 घंटे के बाद शिफ्ट कर रहे हैं, वैसे अमूमन 20 से 24 घंटे बाद ही विभागों में मरीज शिफ्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन

आधा घंटे तक एंबुलेंस में ही रही मरीज
फिरोजाबाद के केदार सिंह ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी यशोदा को तेज बुखार, उल्टी-दस्त होने पर हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर आधा घंटे तक भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ा। स्टाफ ने बताया कि वार्ड फुल चल रहे हैं, बच्ची को ऑक्सीजन भी लगी है, ऐसे में एंबुलेंस में ही इंतजार करना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 बेड और बढ़ाएंगे: डॉ. प्रशांत गुप्ता
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में आसपास जिलों के भी मरीज आते हैं, बेड लगभग फुल ही रहते हैं, ऐसे में यहां 20 बेड और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह तक यह सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed