फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: college send notice on class bunk to home

एसएनः क्लास बंक की तो घर भेजा जाएगा नोटिस

Thu, 30 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Thu, 30 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
SN: college send notice on class bunk to home
लंबे समय से क्लास बंक करने वाले एमबीबीएस छात्रों के घर नोटिस भेजा जाएगा।  एसएन मेडिकल कालेज टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में इसका निर्णय किया गया है। एसोसिएशन ऐसे छात्रों की सूची प्राचार्य को भी देगा।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में बुधवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने हास्टल, वार्ड और ओपीडी में गंदगी पर भी सवाल उठाया। साथ ही सामाजिक संस्था द्वारा चिकित्सकों की निष्ठा पर सवाल उठाने पर कड़ा एतराज जताया गया। सचिव डा. नीरज यादव ने बताया कि यह प्राइमरी हेल्थ सेंटर नहीं है, यहां गंभीर मरीज भी आते हैं। प्रत्येक दवा उपलब्ध कराना संभव नहीं। बैठक में डा. सरोज सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. एसके कौशल, डा. मृदुल चतुर्वेदी, डा. समरेंद्र, डा. राजेंद्र यादव, डा. संतोष कुमार, डा. रेनू अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन



चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भिड़े
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो गुट में बंट गए हैं। अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुआ घमासान अभी भी जारी है। बुधवार को एक गुट के सदस्यों ने प्राचार्य कार्यालय पर नारेबाजी की। यह देख दूसरा पक्ष भी आ गया और उसने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनाें पक्षाें में तकरार हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आला अधिकारियों ने दोनाें पक्षाें को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed