फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn: 95 found absent including 45 docs

एसएन: 45 डाक्टर समेत 95 कर्मचारी रहे गायब

Sat, 06 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 06 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
sn: 95 found absent including 45 docs
चिकित्सा मंत्री, विशेष सचिव की फटकार के बाद भी एसएन मेडिकल कालेज में ‘वीआईपी कल्चर’ खत्म नहीं हो रहा। ओपीडी और विभाग में डाक्टर तीन-तीन घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्राचार्य ने उनकी कारगुजारी फिर से पकड़ी। सुबह करीब साढ़े दस बजे ओपीडी समेत 17 विभागों के उपस्थिति रजिस्टर जब्त करा लिए गए। इनमें 45 डाक्टरों समेत 95 कर्मचारी गायब मिले। पहले भी प्राचार्य को औचक निरीक्षण में डाक्टर गैरहाजिर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

एसएन में ओपीडी और वार्ड में मार्निंग शिफ्ट सुबह आठ बजे से शुरू होती है।

अमूमन ओपीडी नौ बजे के बाद खुलती है, इसमें भी जूनियर डाक्टर ही ओपीडी पहुंच मरीजों को देखना शुरू करते हैं। मरीजों की भीड़ और वरिष्ठों के ओपीडी में न बैठने पर मारामारी की स्थिति बनती है। आपरेशन भी प्रभावित होते हैं। प्राचार्य के पास कई बार ऐसी शिकायत मिली। ऐसे में प्राचार्य ने सुबह चार कर्मचारियों को रजिस्टर जब्त करने के लिए भेजा। एक के बाद एक सभी 17 विभाग, नर्सिंग स्टाफ और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्यालय से रजिस्टर उठा लिए गए। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि देरी से पहुंचने वाले डाक्टर और स्टाफ को नोटिस देकर समय पर आने की हिदायत दी है। रिपोर्ट शासन और डीजीएमई को भी भेजी जाएगी।  
विज्ञापन


आपरेशन कर रहे थे तो दो विवरण
रजिस्टर जब्त करने की सूचना पर कालेज में हड़कंप मच गया। जब चिकित्सक ओपीडी और वार्ड पहुंचे तो उन्हें पूरा माजरा समझ में आया। प्राचार्य कार्यालय पहुंच फिर से बहानेबाजी शुरू की। आपरेशन तो किसी ने वार्ड का निरीक्षण की बात कही। ऐसे में प्राचार्य ने सभी से आपरेशन का विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed