फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smugglers firing on villagers in mathura

ऊर्जा मंत्री के गांव में गो तस्करों ने की ग्रामीणों पर फायरिंग, पुलिस के देरी से आने पर भड़के लोग

Wed, 30 Jan 2019 11:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
smugglers firing on villagers in mathura
प्रदर्शन करते हुए गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गांव गांठौली से छह गायों को गाड़ी में लादकर भाग रहे गो-तस्करों को ग्रामीणों ने घेरने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ निकल भागे। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और गोवर्धन-डीग मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। बाद में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। गो तस्करों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मथुरा में गो-तस्करी थम नहीं रही है। गोवर्धन थाना क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गांव गांठौली से गो-तस्कर 6 गायों को एक गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। मंगलवार की देर रात को करीब तीन बजे कुछ ग्रामीणों को जानकारी लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। गाड़ी सवार लोगों को जब लगा कि वह घिर जाएंगे तो गाड़ी छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

बताया जाता है कि ग्रामीणों की तरफ से भी लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की गई। गो तस्करों के भाग जाने के बाद जब सामुदायिक भवन के पास खड़ी गाड़ी को खोलकर देखा गया तो छोटी सी गाड़ी में चार गायों को ठूंसकर भरा गया था। 

जबकि एक गाय गाड़ी के पास रस्सी से बंधी थी और एक पेड़ से बांध रखी थी। इन दोनों को भी गाड़ी में लादने की कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस करीब दो घंटे के बाद पहुंची। 

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह आठ बजे गांव के सामने गोवर्धन-डीग मार्ग को जाम कर दिया।  इस व्यस्त मार्ग के जाम होते ही दूर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।  

सूचना पर गोवर्धन थाना प्रभारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीओ गोवर्धन और एसडीएम गोवर्धन ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। 
 

गोवर्धन पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा 

पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से गो तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस को तत्काल सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची।

अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो गो-तस्करों को पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed