{"_id":"658b1abc241baa68a0034f29","slug":"smuggler-arrested-with-drugs-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9712-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Tue, 26 Dec 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल डिग्री कॉलेज के पास से पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाने की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर नेशनल डिग्री कॉलेज के पास घेराबंदी की गई। पिट्ठू बैग टांग कर आ रहे संदिग्ध को जब पुलिसकर्मियों ने रोका, तो वह भागने लगा। लेकिन पीछा करने के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें करीब 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम सौरभ यादव निवासी गांव सरैया बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।