फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smuggler arrested with 4 quintals of ganja

4 क्विटंल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 4 quintals of ganja
बरहन (आगरा)। थाना पुलिस व एसओजी फिरोजाबाद ने बरहन क्षेत्र के गढ़ी सहजा गांव के समीप स्थित नलकूप की कोठरी से 4 क्विंटल गांजा समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग भाग निकले। आरोपी ने बताया कि वे लोग ओडिशा से गांजा लाकर गांवों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद एसओजी को गढ़ी सहजा से गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर थाने की पुलिस ने एसओजी के साथ गढ़ी सहजा गांव के समीप जंगल में स्थित नलकूप की कोठरी पर दबिश दी। मौके पर गांजा की पैकिंग होती मिली। पुलिस को देखकर दो लोग भाग निकले। एक व्यक्ति को सिपाहियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम वीरपाल उर्फ गुड्डू निवासी गढ़ी सहजा, बरहन बताया। फरार आरोपियों के नाम मोनू उर्फ सुमंत निवासी गढ़ी सहजा और विवेक शर्मा उर्फ जय गुरुदेव निवासी चावली, थाना एत्मादपुर बताया। पुलिस को मौके से 66 पैकेट में 5 क्लिंटल, 6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए वीरपाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका भाई मोनू व जय गुरुदेव ओडिशा से से गांजा मंगाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed