फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smuggled liquor recovered

गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद

Fri, 04 Feb 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Smuggled liquor recovered
करहल। हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। कार से बरामद शराब को जब्त करने के साथ ही तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को पकड़े गए तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले भर में पुलिस सघनता के साथ चेकिंग कर रही है। बृहस्पवितार की रात पुलिस की एक टीम सैयदपुर केहरी के पास लगी बैरीकेडिंग पर चेकिंग कर रही थी। तभी फिरोजाबाद की ओर से एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक उतर कर भागने लगा। जिसे चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 25 बोतल गैर प्रांत की शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम भानूप्रताप निवासी नगला सुदामा थाना बेवर बताया। उसने बताया कि वह हरियाणा से कार में बिक्री के लिए शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed